फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल सहित 16 स्वास्थ्य केंद्र में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित जन औषधि कक्ष में रंग-रोगन करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल सहित जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 20 अक्तूबर तक इनका संचालन भी शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को बाजार से कम दाम पर दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मरीजों को महंगी दवाओं से राहत देने के लिए जिला अस्पताल में वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शुरुआत हुई थी। केंद्र में जेनरिक दवाएं मिलती हैं जो बाजार में मिलने वाली पेटेंट दवाओं की अपेक्षा काफी सस्ती होती हैं। अक्तूबर 2024 से टेंडर प्रक्रिया न होने से जन औषधि केंद्र का संचालन बंद हो गया। सीएमएस ने कई बार कोशिश की लेकिन दोबारा किसी ने टेंडर नहीं डाला, इससे केंद्र संचालित नहीं हो पा रहा है। सभी प्रकार दवाएं दवा वितरण कक्ष में न मिलने पर मजबूरन मरीजों को ये दवाएं बाजार से दो से तीन गुना महंगी कीमत पर खरीदनी पड़ रही थी। अब जिला अस्पताल सहित 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन औषधि केंद्र संचालन के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है। केंद्र बनाने का काम भी चल रहा है। 20 अक्तूबर तक सभी केंद्र क्रियाशील हो जाएंगे। मरीजों को बाजार से तीन गुना कम दाम में दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

वर्जन...
जन औषधि केंद्र संचालन के लिए नई टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही केंद्र का संचालन शुरू कराया जाएगा, ताकि मरीजों को सस्ते दाम पर दवाएं उपलब्ध हो जाएं। डॉ. एचएन प्रसाद, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें