फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव जंक्शन पर भी रुकेगी अमृत भारत ट्रेन

विज्ञापन
फोटो नंबर-7 उन्नाव जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। अमृत भारत ट्रेन अब उन्नाव जंक्शन पर भी रुकेगी। इससे अजमेर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्नाव के लोगों को अभी तक अजमेर जाने के लिए कानपुर और लखनऊ से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। इस समस्या को देखते हुए सांसद साक्षी महाराज ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज उन्नाव जंक्शन पर करने की मांग की थी। इस मांग को रेलमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। दैनिक यात्री संघ अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि ट्रेन नंबर 05587 दरभंगा से मदार (अजमेर) अमृत भारत ट्रेन अब उन्नाव जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी। 30 सितंबर से रोजाना सुबह 4:05 मिनट पर ट्रेन जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें