फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ननिहाल में युवती से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। ननिहाल गई युवती से उसी गांव निवासी युवक ने पशु बाड़े में अकेला पाकर छेड़छाड़ की। पीड़िता के नाना ने तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी वृद्ध ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 सितंबर को वह सफीपुर डीजल लेने गया था। जबकि बेटा, बहू को दिखाने डॉक्टर के पास गया था। घर पर 19 साल की नातिन अकेली थी। वह घर के सामने बाड़े में मवेशियों को पानी पिलाने गई थी, तभी पड़ोसी मुकेश उर्फ कट्टन ने उससे अश्लील हरकत की। नातिन के चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें