फोटो-5- शिविर में मौजूद छात्राएं। स्रोत: विभाग
उन्नाव। आयुर्वेद विभाग ने स्वस्थ नारी, सशक्त अभियान के तहत शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज में निशुल्क स्वास्थ्य और योग शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नीरज सोनी और प्रधानाचार्य माधुरी लता ने दीप जलाकर किया। इसमें योग कराए और बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए।
कॉलेज की छात्राओं को स्वस्थ रहने का तरीका बताया गया। उन्हें आयुर्वेदिक औषधियों के साथ-साथ योग से उपचार, दिनचर्या, रितुचर्या आदि की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्राओं व कॉलेज स्टॉफ को तुलसी और गिलोय के पौधे दिए गए। इन्हें घर में लगाने की अपील की।
डॉ. मोनिषा यादव और डॉ. श्यामू यादव ने छात्राओं, शिक्षिकाओं को पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों और उसके बचाव के लिए जागरूक किया। योग प्रशिक्षक आद्या सिंह और अभिषेक मिश्रा ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस दौरान अशोक द्विवेदी, विमल द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे।