फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक ही बाण से ताड़का का राम ने किया वध

विज्ञापन
फोटो-37- आवास विकास कॉलोनी स्थित वृंदावन गॉर्डेन  में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रो
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के वृंदावन गार्डेन में श्री राघव सेवा संस्थान की ओर से नौ दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन के मंचन में कलाकारों ने राजा दशरथ के पास विश्वामित्र के आगमन और ताड़का व सुबाहु वध सहित अहिल्या उद्धार का मंचन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम लीला में दिखाया गया कि सुबाहु व मारीच लंकापति रावण के आदेश पर ऋषि-मुनियों के हवन-यज्ञ में विघ्न डालते हैं। ये देख ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास पहुंचते हैं और उन्हें राम व लक्ष्मण को उनके साथ भेजने का आग्रह करते हैं। इस पर राजा दशरथ पहले संकोच करते हैं और खुद उनके साथ जाने की बात करते हैं। इस बात पर ऋषि विश्वामित्र क्रोधित होते हैं, तब ऋषि वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ राम व लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। श्रीराम व लक्ष्मण को देखते ही ताड़का राक्षसी उनकी ओर दौड़ी।
श्रीराम के एक ही बाण से उसका वध हो गया। इसके बाद श्रीराम मुनि विश्वामित्र से भूख-प्यास से विचलित न होने एवं बल प्राप्ति की मंत्र विद्या प्राप्त करते हैं। साथ ही ऋषियों से निर्भय होकर यज्ञ करने को कहते हैं। ताड़का का पुत्र मारीच सेना लेकर श्रीराम से युद्ध करने पहुंचता है लेकिन राम के बाण के प्रहार से वह समुद्र पार लंका में जा गिरा। श्रीराम सुबाहु का भी उसकी सेना सहित वध कर देते हैं। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष कुंवर आरएस चौहान,महामंत्री जीएस भदौरिया, कोषाध्यक्ष आशीष शुक्ला, संरक्षक अजय शुक्ला, केजी अग्रवाल, प्रथम श्रीवास्तव, निम्मी आरोड़ा, राम तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें