फोटो-26- जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए मौजूद मरीज। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में अब दोपहर दो बजे तक मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट देने का समय शाम छह बजे तक कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर डीएम ने समय बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 1200 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें से इन दिनों औसतन 600 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ऐसे मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह देते हैं। इससे पैथोलॉजी में भीड़ हो रही है लेकिन पैथोलॉजी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी मरीजों पर पड़ रही थी।
स्वास्थ्यकर्मी एक बजे ही सैंपल काउंटर बंद करके मरीजों को लौटा देते थे। इससे कई मरीज रोज मायूस लौट रहे थे। बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने प्रभारी सीएमएस डॉ.संजीव से सवाल-जवाब किए और मरीजों के सैंपल लेने का समय बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस पर अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार से पैथोलॉजी के समय में बदलाव कर दिया है।
भारी सीएमएस डॉ. संजीव ने बताया कि दो बजे तक मरीजों का सैंपल लिया जाएगा। अगर इसके पहले काउंटर बंद हो गया तो स्वास्थ्य कर्मियाें पर कार्रवाई की जाएगी।