फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए कहासुनी और नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में सैंपल देने की लाइन में लगे मरीज व उनके तीमारदारों में कहासुनी हुई। लाइन तोड़कर पहले सैंपल देने की होड़ में नोकझोक हुई। हालांकि सुरक्षा गार्डों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 1200 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें औसतन 400 मरीजों को डॉक्टर खून की जांच कराने की सलाह देते हैं। मंगलवार को पैथोलॉजी में भीड़ अधिक होने से यह समस्या हुई। मंगलवार को 147 मरीजों के सैंपल लिए गए। उन्हें रिपोर्ट के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने अगले दिन आने की बात कही। वहीं पर्चा काउंटर पर दो महिलाएं आपस में झगड़ा करने लगी। इससे पर्चा बनने बंद हो गए। 15 मिनट बाद सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को शांत कराया। तब जाकर दोबारा पर्चे बनने शुरू हुए। एमएस डॉ.संजीव ने बताया कि अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती पैथोलॉजी में की जाएगी। ताकि मरीजों के सैंपल लेने में काई समस्या न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें