फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तलवारबाजी में आराध्या ने स्वर्ण और देवांश ने जीता रजत

विज्ञापन
फोटो- 7-आराध्या। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आराध्या ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा देवांश ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियाों को लोगों ने बधाई दी गई।
विज्ञापन

जिला फेंसिंग संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष पारुल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में सात से 13 सितंबर तक तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्नाव जिले से सिद्धी, आयुषी चौधरी, आराध्या मिश्रा और देवांश पांडेय का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया था।
इसमें आराध्या ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। देवांश पांडेय ने रजत पदक जीता। पदक जीतने पर सोनू सिंह, राकेश राठौर, अनुराग शर्मा, अंजली वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

फोटो- 7-आराध्या। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें