फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शव रखकर एक्सप्रेसवे जाम करने का किया प्रयास

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। स्रोत वीडियो
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में महिला श्रमिक की रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ शव चारपाई पर ले जाकर एक्सप्रेसवे जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव सड़क से हटवाया। इस दौरान करीब 20 मिनट अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार्यदायी संस्था पीएनसी की ओर से पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बेगमखेड़ा गांव निवासी गंगा देई (55) पीएनसी कंपनी में मजदूरी करती थीं। रविवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर काम करने के बाद कंपनी की गाड़ी ने उन्हें गांव के सामने उतारा था। घर जाने के लिए हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। सोमवार को परिजन और ग्रामीण चारपाई पर शव रख एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और जाम लगाने का प्रयास किया। समय पर सूचना मिलने से एसओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ पीएनसी के अधिकारियों से बात की। आनन-फानन अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये दिलवाकर वहां से हटवाया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे वाहन चालक का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें