फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत, पति चोटिल

विज्ञापन
रूमी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मौरावां। पारा-कालूखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर उसी की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के अनवरगंज निवासी संतोष कुमार शुक्रवार को बाइक से पत्नी रूमी (33) के साथ भवानीगंज बाजार कपड़ों की खरीदारी करने गए थे। शाम करी पांच बजे लौटते समय पारा-कालूखेड़ा मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगे। तभी वह उसी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना में संतोष को हल्की चोटें आईं, जबकि रूमी की हालत गंभीर हो गई। मौजूद लोगों ने निजी साधन से सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटी प्रिया, ससुर रामस्वरूप सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें