फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरों ने किसान के घर से पार की दोनाली बंदूक, कारतूस और 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। जमालनगर गैर एहतमाली गांव में मंगलवार की रात चोर किसान के घर से दोनाली लाइसेंसी बंदूक, 22 कारतूस और 60 हजार रुपये चुरा ले गए। बुधवार सुबह पता चला तो पहले आसपास तलाश की गई। पता न चलने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही थी, तभी घर से 25 मीटर दूर बंदूक मिली। इससे पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जमालनगर गैर एहतमाली गांव निवासी किसान रामनरेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात घर में चोरी हो गई। बुधवार सुबह पत्नी दर्शना सिंह सोकर उठीं तो उन्होंने दूसरे कमरे की अलमारी के साथ सूटकेस खुला देखा। सामान भी बिखरा था। पत्नी के बताने पर जब कमरे में गया और अलमारी देखी तो उसमें 12 बोर लाइसेंसी दोनाली बंदूक के साथ 22 कारतूस मय बेल्ट और 60 हजार रुपये चोरी हो गए थे। हम लोगों ने पहले तलाश की, लेकिन जब पता नहीं चला तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही थी तभी बृहस्पतिवार सुबह घर से 25 मीटर दूर बंदूक रखी मिली।
विज्ञापन

कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि बंदूक वहां कैसे पहुंची उसकी जांच की जा रही है। कारतूस और रुपये कहां हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें