फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांड़ के हमले से किसान की मौत, रात भर खेत में पड़ा रहा शव

विज्ञापन
चंदूलाल (फाइल फोटो) - फोटो : credit
विज्ञापन
पुरवा। कटहर गांव में मंगलवार की रात फसल की रखवाली करने गए किसान पर सांड़ ने हमला कर मार डाला। रातभर शव खेत में ही पड़ा रहा। बुधवार सुबह ग्रामीण खेत पर गए तो घटना का पता चला। परिजन शव घर लेकर गए और दिल्ली से बेटे के आने के बाद शाम को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटहर गांव निवासी चंदूलाल (51) खेती करते थे। दिल्ली से आए बेटे बिंदाप्रसाद ने बताया कि 17 नवंबर को पिता खेत फसल की रखवाली करने गए थे। रात में सांड़ ने हमलाकर मार डाला। बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेत गए तो पिता को मृत पाया और घर वालों को सूचना दी। छोटा भाई वीरेंद्र और अन्य परिजन शव लेकर घर आ गए और फोन कर बताया। शाम करीब चार बजे आने के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए सूचना दी। पिता की मौत से दोनों बेटे और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि बेटे ने सांड़ के हमले से मौत की सूचना दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सांड़ के हमले से हुई अन्य घटनाएं
-दही थानाक्षेत्र के सिंघूपुर निवासी निराश्रित गुड्डी की पिछले दिनों सांड़ के हमले से मौत हो गई थी। वह भी खेत जा रही थीं, तभी उन पर हमला किया था।
-माखी थानाक्षेत्र के लगलेसरा गांव में राशन की दुकान जा रही रामकुमारी को भी नौ मई को सांड़ ने पटक दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी।
-माखी थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में सितंबर महीने में सांड़ के हमले से किसान की रज्जू खुमानी की मौत हो चुकी है।
-गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदानगर मोहल्ले में 17 अक्तूबर को सांड़ के हमले से राधेश्याम गुप्ता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें