फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
यतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : credit
विज्ञापन
असोहा। उतरौरा-चंदनखेड़ा मार्ग पर सेमरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ रही पत्नी को हल्की चोटें आई थीं। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी यतीश कुमार (40) खेती करते थे। 11 नवंबर को बाइक से पत्नी सीमा के साथ ससुराल थाना क्षेत्र के गांव शंकरखेड़ा गए थे। देर शाम लौटते समय उतरौरा-चंदनखेड़ा मार्ग पर सेमरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर लगने से यतीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पत्नी को हल्की चोटें आई थीं। यतीश कुमार का परिजन लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार की रात यतीश की मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यतीश की मौत से पत्नी सीमा, मां कृष्णावती, बेटी अवनी, आर्या और बेटा आदर्श बेहाल हैं।
एसओ फूल सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक सेमरी गांव के राकेश पर लापरवाही से गाड़ी चलाने से पति की मौत होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रैक्टर कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें