फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
शिवम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन इकलौते बेटे की मौत से बेहाल हैं।
विज्ञापन

गौरी गांव निवासी शिवम (19) पुत्र बाबू ट्रैक्टर चालक था। आठ नवंबर को बेथर-कोलुहागाड़ा मार्ग पर पीपल वाली पुलिया के पास बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रशासक विनोद कुमार ने बताया कि शिवम माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक छोटी बहन भी है। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अचलगंज। मैनहा गांव निवासी विकास (20) पुत्र रामऔतार की सोमवार को संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिना बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा रही। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें