फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मौरावां थाना प्रभारी बने जितेंद्र प्रताप, चार एसओ के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एसपी ने चार थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मौरावां थाना प्रभारी का दूसरे जिले में स्थानांतरण होने से उन्हें पुलिस लाइन बुला लिया गया है। थाने की कमान जितेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि दो दिन पहले सांसद ने मवई गांव में हुई घटना को लेकर एसओ पर तंज कसा था।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी रामस्वरूप लोधी की हृदयगति रुकने से हुई मौत मामले में परिजनों ने दूसरे पक्ष पर मारपीट से माैत होने का आरोप लगाया था। दो दिन पहले परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर पर तंज कसा था। एसओ का दूसरे जिले में तबादला होने से शुक्रवार को एसपी ने उन्हें लाइन में बुला लिया है। थाने की कमान जितेंद्र प्रताप सिंह को दी गई है।
दोस्तीनगर चौकी प्रभारी गीता सिंह को महिला थाने का प्रभारी बनाया गया है। यहां की थानाध्यक्ष रेखा सिंह का दूसरे जिले में स्थानांतरण हुआ है। असोहा थानाध्यक्ष फूल सिंह का भी तबादला दूसरे जिले में होने से उन्हें भी लाइन बुला लिया गया है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लाइन बुलाए गए थानेदारों को जल्द दूसरे जिलों के लिए रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें