फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: व्यापारियों से उगाही के आरोप में दो यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में व्यापारी से उगाही करने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। व्यापारियों से उगाही के आरोप में पुलिस ने दो यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। दोनों खुद को पत्रकार बताकर लोगों को यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर खबर चलाकर बदनाम करने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गिरजाबाग मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने 13 नवंबर को तहरीर दी कि जवाहरनगर मोहल्ला निवासी मन्नू अवस्थी और कासिफअली सरांय मोहल्ला निवासी मो. अरमान ने उन्हें डरा धमकाकर 10 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग की थी। यही नहीं 60 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जान से मारने की धमकी दी।
बताया कि 10 हजार रुपये ऑनलाइन लिए, जिसका मैसेज भी दिखाया। यही नहीं शेखपुर निवासी राहुल पांडेय, सरोसी निवासी रोहित अवस्थी सहित अन्य कई ऐसे व्यापारी हैं जिनकी खबरें सोशल मीडिया पर चलाकर रंगदारी मांगी गई। पीड़ितों ने कोतवाली में इन दोनों के खिलाफ तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा है। दोनों ही शातिर अपराधी हैं। मन्नू अवस्थी पर गंगाघाट में तीन और सदर में दो मामले पहले से दर्ज हैं। दूसरे आरोपी अरमान पर असोहा में एससीएसटी, सदर में एक, सोहरामऊ थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें