फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से युवक की जान गई, छोटा भाई घायल

विज्ञापन
अजीत साहू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। नोएडा से बाइक से अपने घर प्रतापगढ़ लौट रहे दो भाइयों को पाटन कस्बे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया। युवक हेलमेट पहने था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नगरियामऊ गांव निवासी अजीत साहू (24) पुत्र राकेश साहू छोटे भाई सुजीत के साथ बृहस्पतिवार रात नोएडा से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बिहार थाना क्षेत्र के पाटन माइनर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुजीत को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। सुजीत ने बताया कि दोनों भाई नोएड की कांस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। अजीत तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से मां धर्मा देवी, बहन शालिनी और परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें