फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंतर-ग्रुप निबंध प्रतियोगिता में 38 कैडेट्स ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
अंतर-ग्रुप निबंध प्रतियोगिता में शामिल एनसीसी कैडेट्स। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
मौरावां। लोटना राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत 57 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स के बीच अंतर-ग्रुप निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 38 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में प्राप्त निबंधों के निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए प्राचार्य प्रशांत कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। इसमें डॉ. रमाशिव और डॉ. अखिलेश मिश्रा को मूल्यांकन समिति का सदस्य नामित किया गया।

प्राचार्य ने बताया कि निबंधों का मूल्यांकन हस्तलेखन, प्रस्तुतीकरण, व्याकरण एवं वर्तनी, विषय संबंधी ज्ञान, विचारों की तारतम्यता तथा बौद्धिक परिपक्वता जैसे निर्धारित मानकों के आधार पर 100 अंकों में किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में दो-दो सर्वश्रेष्ठ निबंधों का चयन किया जाएगा। चयनित निबंधों को अग्रिम कार्रवाई के लिए 57 यूपी बटालियन एनसीसी, उन्नाव को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एनसीसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में लेखन कौशल, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास एवं बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर डॉ. कैलाश यादव, डॉ. शिवगुलाम, डॉ. इशांत कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मौरावां। लोटना राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत 57 उप्र बटालियन एनसीसी कैडेट्सों के बीच अंतर-ग्रुप निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें 38 कैडेट्सों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मातृ भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में प्राप्त निबंधों के मूल्यांकन के लिए प्राचार्य प्रशांत कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। प्रतियोगिता में प्राप्त निबंधों के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए डॉ रमाशिव और डॉ. अखिलेश मिश्रा को मूल्यांकन समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि समिति के सदस्यों का निबंधों का मूल्यांकन हस्तलेखन, प्रस्तुतीकरण, व्याकरण एवं वर्तनी, विषय संबंधी ज्ञान, विचारों की तारतम्यता तथा बौद्धिक परिपक्वता जैसे निर्धारित मानकों के आधार पर सौ अंकों में किया जाएगा। मूल्यांकन के उपरांत हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में दो-दो सर्वश्रेष्ठ निबंधों का चयन किया जाएगा। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए 57 उप्र बटालियन एनसीसी उन्नाव को प्रेषित किया जाएगा। एनसीसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्सों में लेखन कौशल, तार्किक चिंतन,अभिव्यक्ति क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। इस दौरान डॉ .कैलाश यादव, डॉ. शिवगुलाम और डॉ. इशांत कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें