फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्लाॅट में पराली जलाने में लगी आग, यूके लिप्टस के 650 पेड़ जले

विज्ञापन
बाग में जले यूके लिप्टस पेड़ देखते बाग मालिक। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन क्षेत्र के बारीथाना में पराली जलाने पर लपटों ने प्लॉट में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को चपेट में ले लिया। पीड़ित किसान के अनुसार करीब 500 पेड़ पूरी तरह जल गए। किसानों ने निजी संसाधनों पर आग पर काबू पाया। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आसीवन थाना के गांव बारी थाना निवासी अब्दुर्रहमान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका और छोटे भाई मेराज अहमद का 12 बिस्वा का प्लॉट बारथाना चौराहे पर है। प्लॉट में चारों ओर सीमेंट वॉल कंपाउंड की चहारदीवारी है। उसी प्लॉट में करीब ढाई साल पुराने यूकेलिप्टस के 650 पेड़ हैं। प्लॉट के पास में डुबकू गांव निवासी युवक के खेत हैं। आरोप है कि मंगलवार को उसने धान की पराली जलाई। उसकी लपटों की चपेट में आकर प्लॉट में लगे यूके लिप्टस के पेड़ भी जल गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें