फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
रमेश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मौरावां। अकोहरी-कलुआखेड़ा मार्ग पर कलुआखेड़ा के पास साइकिल सवार किसान बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिवाली पर मौत से खुशियां माता में बदल गईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जेरा गांव निवासी रमेश कुमार (30) खेती करते थे। बड़े भाई राकेश ने बताया रविवार को रमेश रायबरेली के थाना खीरो के गांव कलुआखेड़ा बाजार साइकिल से गया था। रात को घर आते समय कलुआखेड़ा बाजार के पास ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल रमेश को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था।उसका विवाह नहीं हुआ था। बेटे की मौत से मां इंद्राना सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल रायबरेली के खीरो का है। पोस्टमार्टम यहां कराया जा रहा है। अन्य कार्रवाई खीरो में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें