फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। जारुल्लानगर में काम को लेकर परिजनों की डांट से आहत किशोरी ने जहर खा लिया। इससे उसकी माैत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के जारुल्लानगर गांव निवासी दयाराम ने बताया कि सोमवार की शाम त्योहार को लेकर घर में अधिक काम था। उसके बाद भी बेटी पलक (17) काफी देर से मोबाइल पर व्यस्त थी। इसी बात पर उसे डांट दिया था। नाराज होकर उसने जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिवार के लोगों को पता चला तो मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना नहीं दी है। घटना का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें