फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकें टकराते ही पटाखों से भरे बैग में विस्फोट, तीन घायल

विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़, मौजूद एसडीएम सहित अन्य। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर पुलिया के पास शनिवार को ओवरटेक करने के दौरान बुलट और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बुलट में बंधे बैग में रखे पटाखे और सुतली बम तेज धमाके के साथ फट गए। हादसे में अपाचे सवार दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि बुलट चला रहा युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने झुलसे युवकों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव निवासी करन (22) सड़क निर्माण ठेकेदार के साथ काम करता है। शनिवार को दिवाली के चलते काम जल्दी बंद हो गया। इसके बाद वह साथी रोलर चालक मनोज (28) निवासी ऊंचगांव किला थाना असोहा, के साथ बाइक से अपनी ससुराल न्योतनी जा रहा था। मोहान-अजगैन मार्ग पर फरहदपुर पुलिया के पास मोहान की ओर से आ रही बुलट से उसकी अपाचे बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही बुलट में बंधे बैग में रखे पटाखों और सुतली बमों में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बुलट की पिछली सीट के परखच्चे उड़ गए। हादसे में करन और मनोज गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि बुलट सवार अमनदीप (26), निवासी हैदराबाद कस्बा थाना आसीवन भी घायल हो गया।
सूचना पर एसडीएम शालिनी सिंह तोमर, सीओ तेज बहादुर सिंह और कोतवाल शरद कुमार करीब 40 पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने करन और मनोज को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उनका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि अपाचे सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद दुकानें बंदकर भागे दुकानदार
बुलट सवार अमनदीप लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के दुर्गागंज से दयमार लेकर फरहदपुर स्थित ससुराल राकेश सिंह के यहां जा रहा था। चर्चा है कि अमनदीप के चचेरे साले विकास की पटाखे की दुकान है। वहीं से पटाखा लिया था। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां से 50 मीटर दूर पटाखा की दुकान थी, लेकिन घटना के बाद सभी दुकानदार भाग गए। पुलिस के जाने के बाद कई दुकानदारों ने दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें