फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 50 साल की सास, 32 साल के दामाद के साथ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन कोतवाली के एक गांव निवासी 50 साल की महिला, अपने ही 32 साल के दामाद के साथ चली गई। बेटे का आरोप है कि मां घर के कमरे में जमीन में दबाकर रखे गए जेवर भी साथ लेकर गई है। बेटे की शिकायत पर एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने एसपी जय प्रकाश सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी मां दो नवंबर को घर से चली गई। जानकारी की तो पता चला कि वह सोहरामऊ थाना के एक गांव में रहने वाले दामाद के पास चली गई। बेटे ने आरोप लगाया कि जीजा ने 15 साल पहले उसकी बहन (महिला की बेटी) की हत्या कर दी थी, लेकिन मां ने बच्चा छोटा होने का हवाला देकर पिता व अन्य परिजनों को पुलिस कार्रवाई करने से रोक दिया था।
बेटे का आरोप है कि उनकी मां और जीजा में नजदीकी है। बेटे के अनुसार पिता ने घर के एक कमरे में जमीन में गड्ढा खोदकर दो किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के जेवर दबा रखे थे। दो नवंबर को मां बीमार पिता को छोड़कर घर में जमीन में दबे जेवर निकाल कर अपने दामाद के यहां चली गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मां और जीजा के खिलाफ कार्रवाई करने और जेवर वापस दिलाने की मांग की है। एसपी ने हसनगंज सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अभी जांच संबंधी निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, फिर भी सोहरामऊ थाना पुलिस से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें