पूर्व पति की हत्यारोपी प्रीती। स्रोत: पुलिस
- फोटो : udhampur news
पुरवा। संबंध विच्छेद के बाद से पूर्व पत्नी के साथ रह रही बेटी के बीमार होने की जानकारी पर गए युवक की संदिग्ध हालात में झुलसने और इलाज के दौरान मौत की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी को जेल भेजा है। नामजद ससुर और साले की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं।
बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी करन (35) संबंध विच्छेद के बाद भी पुरवा कोतवाली के मोहल्ला शीतलगंज निवासी फकीरेलाल की बेटी व प्रीति से मिलने जाता था। करन को प्रीति ने बेटी के बीमार होने की बात कहकर मंगलवार को घर बुलाया था। बाद में करन संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया था। बुधवार भोर पहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई संजय ने उसकी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेजा है।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पत्नी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। ससुर और साले की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।