फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आग लगने से जला कागज के डिब्बे बनाने का कारखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। रैथाना गांव में बृहस्पतिवार रात कागज के डिब्बे बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कारखाने को चपेट में ले लिया और पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रैथाना गांव निवासी मोहिनी पत्नी रमाकांत दीक्षित गांव में मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करती हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे कारखाने में संदिग्ध हालात में अचानक आग लग गई । ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल और कोतवाली पुलिस को दी। दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में कारखाना पूरी तरह जल गया। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने नुकसान के आंकलन के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें