फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मकान के सौदे में ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मकान खरीदने के सौदे में ढाई लाख रुपये एडवांस लेने और रजिस्ट्री न करने पर मां-बेटे सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सौरभ श्रीवास्तव ने घर खरीदने के लिए रतना मिश्रा से संपर्क किया। रतना ने आवास विकास में एक घर अपने पिता का बताकर 30 लाख रुपये में बेचा। जून 2023 में शिवम बाजपेई के खाते से सत्यम मिश्रा को 2.50 लाख रुपये भेजे गए। बैनामा न होने पर पता चला कि घर का मालिकाना हक किसी और का है। रुपये लौटाने के लिए कहने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस से सुनवाई न मिलने पर सौरभ ने न्यायालय का सहारा लिया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें