नवाबगंज। सतगुरुखेड़ा गांव के पीछे चिलवल के पेड़ पर श्रमिक का रस्सी के फंदे शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने उसे शराब का लती बताया।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी इन्द्रसेन (48) मजदूरी करता था। मंगलवार की रात 11 बजे गांव से करीब 500 मीटर दूर सतगुरखेड़ा गांव के पीछे सड़क किनारे चिलवल के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। खेत से धान काटकर लौट रहे गांव के लोगों ने शव लटका देख परिजनों को बताया। पत्नी गुड्डा देवी ने बताया कि पति ट्रक से मौरंग उतारने का काम करते थे। उनके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आया था। उसी से कई दिनों से शराब पी रहे थे। पति की मौत से पत्नी, बेटा विशाल और बेटी कुमकुम बेहाल हैं।
सोहरामऊ थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि वह शराब का लती था। कई दिनों से शराब पी रहा था। नशे की हालत में ही उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।