फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से लोडर सवार हेल्पर की मौत

विज्ञापन
अवनीश (फाइल फोटो) - फोटो : Archive
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सई नदी पुल पर लखनऊ से शामली जा रहे लोडर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे लोडर सवार हेल्पर की माैत हो गई। बताते हैं कि घटना के समय हेल्पर ही लोडर चला रहा था। चालक बगल में बैठा था।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना रामपुरकला के पाहवा गांव निवासी रोहित दीक्षित (27) पुत्र प्रेमचंद्र साथी हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी हेल्पर अवनीश (21) पुत्र चंद्रकिशोर के साथ लोडर से एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से शामली जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब तीन बजे औरास के सई नदी पुल के पास ट्रक ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से घायल अवनीश को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां उर्मिला ने बताया कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक चालक सलमान को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें