फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशियों से भरी गाड़ी रुकवाने पर मारपीट में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोडर से स्लॉटर हाउस ले जाए जा रहे मवेशियों की गाड़ी रोकने पर दो युवकों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट की थी। इसके विरोध में हाईवे जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक, क्लीनर सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बजरंग दल के पदाधिकारी नितिन शुक्ल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पता चला कि रविवार को लोडर में मवेशी भरकर ले जाए जा रहे हैं। इस पर वह गदनखेड़ा चाैराहा पर पहुंचे और लोडर को रोक लिया। चालक ने लोडर की रफ्तार बढ़ाई और एआरटीओ कार्यालय के सामने एक घर के पास खड़ा कर दिया। जब कार्यकर्ता वैभव श्रीवास्तव पीछे से मौके पर पहुंचे तो घर से निकले एक युवक ने मारपीट की।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सभी को शांत कराया और पीड़ित वैभव की तहरीर पर अंकित यादव, नितिन यादव, चालक असगर और क्लीनर नाम, पता अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें