फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फोन कर पिता से बोला बेटा...जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो

विज्ञापन
-सीएचसी में बिलखती मृतक की बहन पूजा। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। दही थाना क्षेत्र निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग में घर से 15 किलोमीटर दूर अजगैन कोतवाली के अतरसा गांव में जाकर जहर खा लिया। जहर खाने से पहले उसने पिता को फोन कर कहा कि जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो। परिजन जब तक खोजकर उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी शोभित (24) पुत्र रामलखन नासिक में एक बेकरी में काम करता था। वह आठ दिन पहले ही घर लौटा था। बड़े भाई राहुल ने बताया कि सोमवार की दोपहर शोभित घर से बाइक लेकर निकला था। पिता ने कई बार फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। बाद में फोन कर बताया कि मैं जहर खाने जा रहा हूं, बचा सकते हो तो बचा लो। यह सुनते ही पिता को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गए। पहले उन्हें होश में लाया गया, फिर हम लोग उसकी तलाश में निकले लेकिन ढूंढने में काफी समय लग गया। बाद में पता चला कि घर से 15 किलोमीटर दूर अजगैन क्षेत्र के अतरसा गांव के अंदर वह बेसुध पड़ा है। वहां के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जब वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने प्रेम-प्रसंग में यह कदम उठाने की बात बताई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी बहन पूजा है। बेटे की मौत से मां कृष्णावती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। बताया कि पांच दिन पहले उसी युवती ने नवाबगंज पुलिस चौकी में शोभित के खिलाफ तहरीर भी दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें