फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में वृद्ध की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के दुबाई गांव निवासी सिद्धनाथ (65) बाइक से परिवार के शीतला (35) के साथ बुधवार शाम काम से उन्नाव जा रहे थे। हाईवे पर कुशलपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनो सड़क पर गिर गए। घटना में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने सिद्धनाथ को मृत घोषित कर दिया। शीतला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शीतला ने बताया कि सिद्धनाथ खेती करते थे। चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें