फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक एजेंसी में मारपीट से आहत युवक ने खाया जहर, भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती कुणाल। स्रोत: वीडियो - फोटो : samvad
विज्ञापन
उन्नाव। शेखपुर नहर स्थित बाइक एजेंसी में सर्विस कराने गए युवक से मारपीट की गई। इससे आहत युवक ने घर आकर जहर खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ला निवासी कुणाल (22) का आरोप है कि वह सोमवार दोपहर बाइक की सर्विस कराने एजेंसी गया था। वहां काम कर रहे लोगों से सर्विस सही न करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन लोगों ने बेइज्जत कर मारपीट भी की। आहत कुणाल ने वहां से घर आने के बाद जहर खा लिया।
मगरवारा चौकी इंचार्ज रवी पांडेय ने बताया कि दोपहर एक फोन आया था। इस पर यूपी-112 पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कोई नहीं मिला था। उसके बाद से अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें