फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, कुत्ते 100 मीटर खींच ले गए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी मालगाड़ी चलने से ट्रैक पार कर रहे युवक की कटकर मौत हो गई। उसका बायां हाथ और पैर धड़ से अलग हो गया। कटे हाथ को कुत्तों का झुंड करीब 100 मीटर दूर खींच ले गया।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि अनुमान है कि वहां पर पहले से खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल कर ट्रैक पार करने की कोशिश करते समय ही ट्रेन को सिग्नल होने से यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी होती और जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंचती इससे पहले ही कुत्ते युवक का कटा हाथ करीब 100 मीटर दूर खींच ले गए। जीआरपी एसओ ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। वह गहरे नीले रंग की शर्ट और लोअर पहने था। शव को पोस्टमार्टमहाउस में रखवाया गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें