फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत

विज्ञापन
प्रांशू (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। रायबरेली-उन्नाव रेलमार्ग पर पीतांबरनगर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। घटना के समय वह दूध लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के इब्राहिमबाग निवासी मुन्नूलाल का बेटा प्रांशू (17) कक्षा दस का छात्र था। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे वह कोयला वाली गली से दूध देकर पैदल घर लौट रहा था। रेलवे लाइन पार करते समय रायबरेली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल साहू मौके पर पहुंचे और जांच की। वह दो बहनों में खुशबू और पायल का अकेला भाई था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें