फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिता-पुत्री का शव पहुंचते ही मची चीख पुकार

विज्ञापन
लखनऊ हादसे में मृत माधवखेड़ा गांव निवासी रहे संतोष की बिलखती मां रामश्री (चश्मा लगाए), साथ में ब - फोटो : 1
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो-27-माधवखेड़ा गांव में मृतक संतोष के बिलखते परिजन, चश्मा लगाए मां रामश्री, साथ में मृतक की बेटी कामिनी और गीता। संवाद
फोटो-28-शव आने के बाद गांव देवीपुर स्थित मृतका के घर के बाहर बैठे परिजन। संवाद

घायल पत्नी समेत अन्य का चल रहा इलाज, बुधवार को होगा शवों का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। लखनऊ के गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर सोमवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी डिवाइडर से टकराने में हुई पिता-पुत्री सहित तीन की मौत की घटना में देर शाम शव गांव पहुंचे। पिता-पुत्री का शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। परिजनों का कहना है कि बुधवार को उसे एंबुलेंस से लाकर अंतिम दर्शन कराने के बाद ही पिता-पुत्री के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
किसान पथ पर सोमवार को हुए हादसे में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के माधवखेड़ा गांव निवासी संतोष उर्फ संतू (44), उनकी तीन साल की बेटी नैन्सी के साथ सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी संतोष की सास रामदुलारी की मौत हो गई थी। मृतक संतोष की पत्नी सोनी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मृतकों के घरों पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों और रिश्तेदार आते रहे। पिता-पुत्री की मौत और उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने से पूरे गांव में मातम है। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। लोग सोनी के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। ताकि वह अन्य बच्चों की जिम्मेदारी उठा सके। देर शाम पिता-पुत्री के शव गांव पहुंचे।
भाई नीरज ने बताया कि दोनों शवों का बुधवार को अंतिम संस्कार होगा। पारिवारिक लोगों का मन है कि घायल पत्नी को अंतिम दर्शन करा दिए जाएं उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाए। मृतका रामदुलारी के बेटे विजय शंकर ने बताया कि मां का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गांव में ही खेत पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट...
मुकदमा खत्म होने की मानी थी मन्नत, दर्शन करने जा रहे थे बाराबंकी
भाई नीरज ने बताया कि डेढ़ साल पहले संतोष का ससुराल सादिकपुर खड़वारी में एक युवक से विवाद हो गया था। इसमें संतोष पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मुकदमा खत्म होने की भाई ने मन्नत मांगी थी। हाल ही में युवक और भाई के बीच समझौता हो गया था। उसी मन्नत के तहत वह दर्शन करने बाराबंकी जा रहे थे।

लखनऊ हादसे में मृत माधवखेड़ा गांव निवासी रहे संतोष की बिलखती मां रामश्री (चश्मा लगाए), साथ में ब- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें