फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
अतुल (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सोमवार की रात करीब तीन बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जालौन जिले के थाना आटा के गांव अजनारा निवासी अतुल (40) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। छोटे भाई राहुल ने बताया कि अतुल 15 दिन पहले घर से बिना बताए काम पर जाने की बात कह कर निकले थे। दो दिन पहले बात हुई तो बताया कि अभी हम उरई में हैं। उसके बाद कोई बात नहीं हुई। सोमवार की रात पता चला कि उन्नाव में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। पति की मौत से पत्नी गीता, मां सुधा और दो बेटे और एक बेटी संहिता अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें