फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में दूधिये की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
श्रुति मान (फाइल फोटो)। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बांगरमऊ। बांगरमऊ-माढ़ापुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक दूधिये की की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवदुलार पुरवा निवासी जगतनरायण यादव बांगरमऊ में नानामऊ रोड मोहल्ला शुक्लाना में दूध डेयरी खोले हैं। उनका बेटा श्रुतिमान उर्फ चुन्नी यादव (32) रोजाना सुबह और शाम बाइक से दूध के डिब्बे लेकर बांगरमऊ डेयरी जाता था। सोमवार शाम सात बजे बांगरमऊ जाते समय बांगरमऊ-माढ़ापुर रोड पर कल्याणी नदी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में श्रुतिमान के साथ भिखारीपुर कस्बा निवासी विशाल (18) पुत्र संतोष कुमार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने श्रुतिमान को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हुई है। दूसरा घायल है। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें