फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के घर से जेवर-नकदी सहित चार लाख की चोरी

विज्ञापन
पीड़ित राम सिंह से जानकारी लेती पुलिस। स्रोत: पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
बीघापुर। गौरी गांव में दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोरों ने जेवर-नकदी पार कर दी। पीड़ित के अनुसार करीब चार लाख रुपये की चोरी हुई। इसमें पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरी के रामसिंह खेती करते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात करीब तीन बजे घर में घुसे चोरों ने चार्जिंग में लगे मोबाइल के साथ भाई सुमेर सिंह की पर्स में रखी चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट के साथ पांच हजार रुपये चुरा ले गए। उनके मुताबिक रात दो बजे तक तो वह खुद जगते रहे। उसके बाद ही आंख लगी, तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया की प्रार्थनापत्र मिला है। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें