फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जंपर जोड़ते समय शुरू हुई बिजली आपूर्ति, जिंदा जला ऑपरेटर

विज्ञापन
ऋषि सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। सब स्टेशन में 33 केवी लाइन ठीक करते समय जेई ने बिना सूचना दिए बिजली सप्लाई शुरू करा दी। इससे जंपर जोड़ रहा सबस्टेशन का ऑपरेटर जिंदा जल गया। पावर हाउस में भी आग लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आग बुझाई।
उधर, परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर बिजली निगम के एसडीओ, सीओ पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन एसडीओ को मौके से हटाया और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक्सईन, एसडीओ, जेई सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र की बिजली ठप है। औरास के सब स्टेशन को खोखापुर उपकेंद्र से 33 केवी लाइन की सप्लाई की जाती है। यहां थाना क्षेत्र के भुड़कुंडी गांव निवासी ऋषि सिंह (33) संविदा पर ऑपरेटर थे। शुक्रवार दोपहर 1:31 बजे जेई अंबिका प्रसाद यादव ने खोखापुर सबस्टेशन पहुंचकर शटडाउन लेकर लाइन बंद कराई। मैसेज में लिखा कि मियागंज में 33 केवी लाइन को ठीक किया जा रहा है। जेई ने ऋषि को पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में जंपर जोड़ने के लिए चढ़ाया। वह जंपर जोड़ रहा था। तभी जेई ने आपूर्ति शुरू करा दी। इससे ऑपरेटर 33 हजार लाइन में चिपककर जलते हुए गिर गया। मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सब स्टेशन में भी आग लग गई। दमकल के न पहुंचने पर मिट्टी-पानी फेंक कर आग बुझाई।
इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों के साथ सब स्टेशन और फिर सीएचसी में हंगामा किया। एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत से जेई अंबिका प्रसाद यादव और एक्सईन अजय कुमार कनौजिया को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। सूचना पर सीओ हर्ष मोदी भी पहुंचे। परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों को बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया। हंगामा बढ़ता देख, एसडीओ को थाने भेजा गया। सीओ ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि पिता मुनीश की तहरीर पर एक्सईन अजय कुमार कनौजिया, एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत, जेई अंबिका प्रसाद यादव, खोखापुर सबस्टेशन में तैनात ऑपरेटर हनुमान और राजपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ऋषि सिंह (फाइल फोटो)

ऋषि सिंह (फाइल फोटो)

ऋषि सिंह (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें