फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साइकिलिंग के लिए निकले युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
सिद्धांत मिश्रा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
उन्नाव। घर से साइकिलिंग के लिए निकले युवक का गांव के बाहर नहर में शव पड़ा मिला। परिजन रात भर तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह उसका शव नहर में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के राजेपुर गांव निवासी सिद्धांत (23) पुत्र स्व. प्रवीण मिश्रा गदनखेड़ा बाईपास स्थित कार के शोरूम में गाड़ी बेचने का काम करता था। बड़े भाई सुशांत ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम 7:45 बजे वह साइकिलिंग के लिए निकला था। इसके बाद 8:15 पर फोन किया कि कुछ खाना है तो बाजार से ले आऊं। 45 मिनट तक न आने पर फोन मिलाया तो उसका फोन स्विचऑफ बताने लगा।
भाई ने बताया कि तलाश शुरू की लेकिन रात में भाई का कुछ पता नहीं चला। वह अपनी चेन अंगूठी और एक आईफोन घर पर ही छोड़ गया था। जो फोन उसके पास था वह बंद हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर से नहर में मिला। साइकिल भी पास में ही पड़ी थी। जेब में मोबाइल भी बंद पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर प्रधान राजू अवस्थी, ग्रामीण और कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस के रवैये पर परिजनों ने नाराजगी भी जताई। सिद्धांत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां संध्या और अन्य परिजन बेहाल हैं। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें