फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
राकेश कुमार (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। परशुरामपुर गांव में किसान का कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात बताई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी राकेश कुमार (50) खेती करते थे। पत्नी सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर पति कमरे में सोने के लिए चले गए। शुक्रवार सुबह बाहर न निकलने पर आवाज दी गई लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो शव गमछे के फंदे से लटक रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी अविवाहित हैं। पति की मौत से पत्नी और बच्चे बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें