फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में डूबकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
डॉली सिंह (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
पाटन। भगोलेखेड़ा गांव में छात्रा की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव निकलवाया। पिता ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के गांव भगोलेखेड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि बेटी डाॅली (20) की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह घर से बिना बताए चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह तालाब की तरफ जाते देखी गई थी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बक्सर से गोताखोरों को बुलवाकर उसकी तलाश कराई। करीब 9:30 बजे उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। वह तीन बहनों मे बड़ी थी। बेटी की मौत से मां सीमा और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

सवाल यह है कि अगर वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी तो पढ़ाई कैसे कर रही थी, लेकिन इस पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें