फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जहर खाने वाले प्रेमी युगल की हालत में सुधार, परिजन ले गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र में जहर खाने वाले प्रेमी युगल की हालत में सुधार होने से अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। परिजन दोनों को घर लेकर चले गए। दोनों के परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस को भी कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 22 साल के युवक और अजगैन कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी 20 साल की प्रेमिका ने सोमवार शाम को जहर खा लिया था। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान-कटी बगिया मार्ग पर गुंदौली के पास जंगल में पड़े होने के सूचना युवक के दोस्त ने परिजनों को दी थी। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
मंगलवार को दोनों की हालत में सुधार होने के बाद दोनों के परिजन घर लेकर चले गए। परिजनों ने अभी किसी को कुछ नहीं बताया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, प्रकरण की जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें