फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 405 स्कूलों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्र संख्या के आधार पर 152 केंद्र बनाए जाने हैं। सूची में सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2027 में हाईस्कूल में 40015 और इंटरमीडिएट में 30958 छात्र पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छात्र संख्या के आधार पर करीब 152 केंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए जिले में सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों की तहसीलवार समिति गठित कर जांच कराई गई थी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद अब 405 स्कूलों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजी गई है।
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए जो मानक होते हैं, उन्हीं आधार पर स्कूलों की सूची तैयार कर भेज दी गई है। बोर्ड से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए चयनित होने वाले स्कूलों की सूची आने पर एक बार फिर जांच कराई जाएगी। ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें