फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगा कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के मिश्रा कॉलोनी में छह महीने पहले हुई युवक की मौत की घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए युवक कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और सीओ कार्यालय लेकर गई। सीओ ने पूरी बात सुनी और विसरा रिपोर्ट के आधार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली की मिश्रा कॉलोनी निवासी रामबरन सिंह ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनके बेटे संजय उर्फ शिवप्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था, मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। घटना के बाद 12 दिन बाद पांच लोगों पर बेटे की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पीड़ित पिता का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के छह महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच पीड़ित पिता धरने पर बैठ गया। मौके पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और उसे साथ लेकर सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ सिटी ने पीड़ित की बात सुनी और गंगाघाट कोतवाल से फोन पर बात की। उन्होंने विसरा रिपोर्ट अब आने की बात बताई। एसपी ने पीड़ित को उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट अभी तक नहीं आई थी, इसलिए आगे की कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब रिपोर्ट आ गई है, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें