फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पौत्र को पीटने से मना करने पर बेटे ने पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अकरमपुर में बच्चे की पिटाई करने से रोकने पर परिवार के ही लोगों में विवाद हो गया। मारपीट में पिता और उनकी बेटी के सिर में चोट आई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे और बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अकरमपुर निवासी मदन मोहन सैनी ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर की सुबह बहू उमा आठ साल के बेटे अंशुमान को झाड़ू और थप्पड़ों से पीट रही थी। बच्चा बचने के लिए दादी के पीछे छिप गया। बहू को इस तरह न पीटने के लिए कहा तो गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि उसी दौरान बेटा सौरभ भी आ गया और पिता, मां और बहन पिंकी से विवाद करने लगा। पिता का आरोप है कि बेटे ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और सिर पर डंडा मार दिया। उपचार के बाद पीड़ित ने पांच अक्तूबर को तहरीर दी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें