फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। मगरायर गांव में किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने हृदयगति रुकने से मौत की सूचना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मगरायर गांव निवासी रामसहाय (48) खेती करते थे। शराब की लत से उनका आए दिन घर वालों से विवाद होता था। चर्चा है कि सोमवार देर शाम भी घर से विवाद की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद बेटे शुभम ने पुलिस को सूचना दी कि पिता की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। पुलिस ने जांच की तो गले में भी हल्का निशान मिला। इससे फंदा लगाने की आशंका हुई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें सिर में एक ही गंभीर चोट से मौत की बात सामने आई। किसान के आठ बच्चों में सात बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी सुमन और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि परिजनों ने हृदयगति रुकने से मौत की सूचना दी थी। जांच हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें