फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
गणेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ARchive
विज्ञापन
असोहा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर दीवानखेड़ा मोड के पास कालूखेड़ा की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक ट्रक के नीचे फंसने पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के बछरावां थानाक्षेत्र के महाबलखेड़ा गांव निवासी गणेश यादव (46) मजदूरी करते थे। साेमवार को कालूखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी सावित्री को खाना देने जा रहा थे। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर कालूखेड़ा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सहित गणेश ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।
घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज लालचंद्र कनौजिया मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलवाकर काफी मशक्कत के बाद गणेश को बाहर निकाला। आनन-फानन नजदीकी निजी अस्पताल भेजा जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पत्नी, बेटी अंजली, प्रांजलि, बेटा प्रांशु सहित परिवार बेहाल है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया की ट्रक को कब्जे में लिया गया है, उसके चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें