फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेलर से उतारते समय फिसला पाइप श्रमिक के सीने पर गिरा, मौत

विज्ञापन
ओमकार गौतम (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। मेदपुर गांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्य में डालने के लिए ट्रेलर से आए पाइप उतारते समय पाइप श्रमिक के सीने पर गिर गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मेदपुर गांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत काम चल रहा है। खुदाई होने के बाद रविवार से पाइप पड़ने थे। इस कारण झारखंड के बोकारो से शनिवार को ट्रेलर में पाइप लदकर आए थे। पाइप को हाइड्रा की मदद से उतारने के लिए कई श्रमिक लगे थे। उन्हीं श्रमिकों में फतेहपुर जिले के मलवा के चक्की गांव निवासी ओमकार गौतम (19) पुत्र रामबाबू की ड्यूटी उतारने से पहले पाइप में पट्टा बांधने में लगाई गई थी।
वजनदार पाइप होने से जमीन पर खड़े होकर पट्टा बांधते समय पाइप असंतुलित हो गया और ओमकार के सीने पर आकर गिरा, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की और परिजनों को फोन पर बताया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बड़े भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक ओमकार एक महीने पहले घर से साथियों के साथ काम पर निकला था। पिता से वह फोन पर बात करता था। मां नहीं हैं, उसकी शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि जांच की गई है। पाइप काफी वजन हैं, उतारने के लिए पट्टा बांधने के दौरान पाइप असंतुलित होकर श्रमिक पर गिरा और मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें