फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ढाबे से बीयर और देशी शराब बरामद, मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली स्थित न्यू लक्ष्मी ढाबा पर शुक्रवार को आबकारी और पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां अवैध तरीके से शराब बेचते ढाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बीयर की खाली बोतलें, तीन बीयर और दस पौवा देसी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अजगैन पुलिस के साथ हाईवे किनारे संचालित ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के सिलसिले में जांच कर रही थीं। चमरौली के पास न्यू लक्ष्मी ढाबे में जांच की गई तो ढाबा मालिक अजैयाखेड़ा निवासी शिवकुमार बीयर बेचते मिले। उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो काउंटर के नीचे प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी 10 पौवा देशी शराब निकाल कर दी। उन्हें कोतवाली लाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अवैध तरीके से शराब बेचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें